रामगढ़, मार्च 31 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला एथलेटिक्स संघ एवं जिले के सभी खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली "दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़" मिनी मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आयोजन समिति के सदस्यों ने छावनी मैदान, रामगढ़ स्थित आयोजन स्थल का मंगलवार को निरीक्षण किया एवं तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मैदान की व्यवस्था, मैराथन मार्ग निर्धारण, प्रतिभागियों की सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन युवाओं में फिटनेस, अनुशासन, खेल भावना एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता को देखते हुए इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की दिशा ...