रामगढ़, मार्च 7 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। "दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़" मिनी मैराथन को लेकर रामगढ़ के होटल सैनी में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता आयोजन समिति अध्यक्ष राजीव जायसवाल और संचालन कार्यकारी अध्यक्ष शशि पांडेय ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित 15 मार्च की तिथि को बदलते हुए अब "दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़" मिनी मैराथन का आयोजन 29 मार्च 2026 (रविवार) को किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए 10 मार्च से ऑनलाइन एंट्री (पंजीकरण) शुरू किया जाएगा। जिसके माध्यम से प्रतिभागी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। साथ ही स्कूल, कॉलेज, फिजिकल एकेडमी एवं अन्य संस्थानों के प्रतिभागियों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था ...