रामगढ़, अप्रैल 5 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने, फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने एवं एक स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित "दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़" मिनी मैराथन रविवार को अत्यंत उत्साह, उमंग और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई इस भव्य दौड़ में काफी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया और यह आयोजन रामगढ़ के लिए एक यादगार क्षण बन गया। मौसम ने भले ही चुनौती पेश की, लेकिन झमाझम बारिश भी प्रतिभागियों के हौसले को डिगा नहीं सकी। बारिश के बीच दौड़ते धावकों का उत्साह यह दरसा रहा था कि रामगढ़ अब फिटनेस और खेल के प्रति नई जागरूकता की ओर अग्रसर है। दौड़ प्रारंभ होते ही रामगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पीसीआर, पैंथर मोबाइल एवं एंबुलेंस पूरे रूट में धावकों के साथ-...