दौड़ाकर भाला और चाकू से हुई थी व्यापारी की हत्या, डेढ़ दर्जन के खिलाफ केस दर्ज
गुलरिहा, जुलाई 10 -- यूपी के गोरखपुर में गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल टिकरिया में न्यायालय से स्टे लगी जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में किराना व्यवसायी अमरनाथ गुप्ता (56) की हत्या के मामले में पुलिस ने 10 नामजद समेत 6-7 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतक के बेटे ऋषिकेश गुप्ता की तहरीर के अनुसार, जंगल भेलमपुर उर्फ करमौरा स्थित विवादित जमीन पर न्यायालय का स्थगन आदेश लागू होने के बावजूद आरोपित जबरन निर्माण कार्य करा रहे थे। बुधवार शाम अमरनाथ गुप्ता ने निर्माण का विरोध किया तो आरोपितों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और सब्बल, भाला व चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.