शामली, अगस्त 12 -- शिवरात्र पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक करने को डाक कावंडियों में एक दूसरे से आगे निकलने की लगी होड में दौड़ते दौड़ते एक 17 वर्षीय डाक कावंडिया की मौत हो गयी। हरियाणा के पानीपत जनपद के सिंभालका निवासी युवक साथियों के साथ हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहा था। शामली में शिव चौक के पास जैसे वह रुका तो सीने में तेज दर्द की शिकायत के साथ ही उसकी मौत हो गयी। चिकित्सकों प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।हरियाणा के जनपद पानीपत के गांव सिंभालका निवासी 17 वर्षीय शुक्ला पुत्र राजू कुमार गत 9 अगस्त को अपने घर से गांव के ही युवकों के साथ डाक कांवड लेने के लिए निकला था। यह भी पढ़ें- 17 साल के कांवड़िये के सीने में तेज दर्द उठा, अचानक गिरा; हार्ट अटैक से मौत बताया जा रहा है कि दस अगस्त...