नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए चल रही फिजिकल परीक्षा के दौरान 23 साल के लड़के की अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना दिल्ली पुलिस अकादमी (DPA) वजीराबाद में सोमवार को हुई। मृतक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है। वह अनूपशहर के सलामतपुर गांव स्थित नेता नगर का रहने वाला था।दौड़ते दौड़ते गिरकर हो गया बेहोश पुलिस के मुताबिक, सौरभ कुमार दिल्ली पुलिस अकादमी, वजीराबाद में चल रहे फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PEMT) में शामिल होने पहुंचा था। परीक्षा के दौरान वह दौड़ में भाग ले रहा था। इसी दौरान अचानक वह ट्रैक पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। यह भी पढ़ें- नोटिस मिलने का मतलब वोट कटना नहीं, जानिए कैसे हटता है वोटर लिस्ट से नाम?अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और स्टाफ ने उसे तत्काल प्राथमिक च...