मैनपुरी, मार्च 28 -- जयपुर से कानपुर जा रही रोडवेज बस में रायबरेली के यात्री की मौत हो गई। दौड़ती बस में तबीयत खराब हुई तो उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। जनपद रायबरेली के ग्राम कामा निवासी 54 वर्षीय रामलखन पुत्र शंकर बेनी अपने बेटे के साथ खाटू श्याम में काम करता था। जहां उसकी तबीयत खराब हुई तो वह शुक्रवार को रायबरेली जाने के लिए जयपुर पहुंच गया। जहां से वह कानपुर डिपो की रोडवेज बस में बैठ गया। मैनपुरी बस स्टैंड से बस भोगांव के लिए चली तो ग्राम गढ़िया के निकट वह पूरी तरह बेहोश हो गया। साथी यात्रियों ने परिचालक को जानकारी देकर उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों क...