सिंगरौली, सितम्बर 29 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों रील बनाने और उसे वायरल करने की होड़ युवाओं के लिए कई बार खतरनाक साबित हो रही है। ऐसा ही एक वीडियो रीवा-सीधी टनल के पास का सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक युवक बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है। स्टंट के दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से युवक सड़क पर गिर जाता है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। युवक की इंस्टाग्राम आईडी ब्लॉगर 12139 में स्टंट के कई वीडियो नजर आ रहे है। वायरल वीडियो में युवक बाइक पर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है, और युवक गिर जाता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सड़क पर इस तरह स्टंट करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि यह युवक इससे पहले भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बाइक स्टंट से जुड़े वीडियो पोस्ट कर चुका...