नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के तौर पर बनाया गया एक बंगला अब ढहाया जाएगा। इस बंगले को मनहूस मानते हुए कोई भी राजनेता इसमें रहने को तैयार नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, 1920 के दशक में बनी यह दो मंजिला इमारत दो दशकों से भी ज्यादा समय से खाली ही पड़ी रही है। दिल्ली सरकार की योजनाओं से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 33, शाम नाथ मार्ग पर स्थित औपनिवेशिक काल का एक विशाल बंगला अब गिराया जाएगा। उसकी जगह एक नया कार्यालय परिसर बनाया जाएगा। इस बंगले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में लंबे समय से 'मनहूस' माना जाता रहा है। अधिकारियों के अनुसार, 1920 के दशक में बनी यह दो मंजिला इमारत दो दशकों से भी ज्यादा समय से ज्यादातर खाली ही पड़ी रही है।नया लेआउट तैयार किया जाएगा अधिकारियों ने बताया कि रीडेवलपमेंट प्लान का मकसद इस क...