कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केस्को की रेड टीम ने दो होटलों में बिजली बकायेदारी पर कटे कनेक्शन को बिना बकाया जमा करे और विभाग की सूचित किए कनेक्शन जोड़ लिया। इस पर दोनों होटल संचालकों के खिलाफ केस्को के एंटी पॉवर थेफ्ट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।नयागंज के होटल एस नारायण की बिजली बकायेदारी पर केस्को ने काटी थी। यहां पर कॉमर्शियल कनेक्शन जुड़ा पाया गया और उस पर 46 किलोवाट का लोड चल रहा था। इस मामले में सज्जन गुप्ता पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। मॉल रोड के होटल आकाशदीप में भी कटे कनेक्शन को जोड़ लिया गया। यहां पर 44 किलोवाट का लोड चलता मिला। इसमें होटल संचालक सोमचंद्र गुप्ता पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा फूलवाली गली में दो घरों में बिजली चोरी मिली। इसमें नूरजहां और मीना पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

हिंदी हिन्...