गाज़ियाबाद, जून 30 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। कौशांबी पुलिस ने मंगलवार को एंजल मॉल में चल रहे दो हुक्का बार पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से हुक्के, चिलम और तंबाकू बरामद किया गया है। दोनों हुक्का बार के संचालकों को पुलिस तलाश रही है।

हुक्का बार की छापेमारी कौशांबी स्थित एंजल मॉल में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि टीम बनाकर मंगलवार को मॉल में संचालित द पब्लिक हाउस और द ब्लू क्लब में छापेमारी की। पुलिस को देखकर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों स्थानों से दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से नौ हुक्का, चिलम, पाइप और चार डिब्बे फ्लेवर्ड तंबाकू के बरामद किए हैं। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम रितिक निवासी दिल्ली गेट थान...