इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के इटावा फर्रुखाबाद रोड पर अलग-अलग स्थानों पर हुई दो दुर्घटनाओं में आटो सवार चार महिलाओं समेत 7 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पहली दुर्घटना चौबिया कस्बा के फर्रुखाबाद मार्ग पर हुई इसमें आटो व बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर से बसेरहर से चौपला की तरफ जा रहे आटो सवार रीना पत्नी राजीव, रिंकी पुत्री मिलाप सिंह, राम मूर्ति पत्नी रामनाथ, पूनम पुत्री अभिलाख सिंह समेत चौपला से इटावा की तरफ जा रही बाइक सवार मनीष पुत्र बृजेंद्र सिंह निवासी मऊ कछपुरा थाना बिधूना जनपद औरैया गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ऑटो चालक भाग निकला। थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने एंबुलेंस से सभी घायलों को बसरेहर सीएससी भेजा। जहां से बाइक चालक को गंभीर अवस्थ...