दो हादसों के बाद हाईवे पर उतरे एसपी, परखी सुरक्षा व्यवस्था
शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- शाहजहांपुर। कांट में हादसे में दो कांवड़ियों की मौत और गुरुवार को 17 कांवड़ियों के घायल होने के बाद पुलिस ने कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच एसपी सौरभ दीक्षित खुद सड़कों पर उतरे और जिले के प्रमुख कांवड़ प्वाइंटों का निरीक्षण किया। एसपी ने शिविरों के पास चेकिंग, वाहनों की निगरानी और कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने कोतवाली, कांट, जलालाबाद और अल्हागंज थाना क्षेत्रों में निर्धारित कांवड़ प्वाइंटों का भ्रमण किया। उनके साथ एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ जलालाबाद दीपक सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी ली। अधिकारियों को कांवड़ मार्गों पर लगातार भ्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.