रांची, मई 2 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुल्ली पानफाड़ा गांव में शुक्रवार देर रात जंगली हाथियों के हमले से दहशत फैल गई। दो हाथियों ने आसित टाना भगत के मकान को ध्वस्त कर दिया और घर में रखा अनाज खा गए। घटना रात करीब डेढ़ बजे की है, जब दो हाथी गांव में घुस आए और सूंढ़ व दांत से वार कर मकान को तोड़ दिया। घर के अंदर सो रहे आसित टाना भगत की नींद टूटने पर उन्होंने दरवाजे से झांककर हाथियों को देखा और किसी तरह परिवार के साथ पीछे के रास्ते से भागकर जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- चंदवा में जंगली हाथियों ने दो घरों को किया ध्वस्त ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद हाथियों को गांव से खदेड़ा। हमले में मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अनाज नष्ट हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.