कन्नौज, अगस्त 21 -- कन्नौज,संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले एक अभ्यर्थी के शैक्षिक अभिलेखों में जन्मतिथि का बड़ा अंतर मिलने से हड़कंप मच गया। सत्यापन के दौरान अभ्यर्थी के दो अलग-अलग हाईस्कूल अंकपत्र सामने आए, जिनमें जन्मतिथि अलग दर्ज थी। मामले को गंभीर अनियमितता मानते हुए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया से अयोग्य घोषित कर दिया। वहीं संबंधित अधिकारियों की तहरीर पर सदर कोतवाली में धोखाधड़ी और अभिलेखों में हेराफेरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित लिखित परीक्षा कन्नौज में जून माह में हुई थी। परीक्षा में 8,687 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि 4,720 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखो...