साहिबगंज, अप्रैल 12 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। साहिबगंज के डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी ने शनिवार को कोटालपोखर थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में दो हाइवा और दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। डीटीओ ने बताया कि सभी चारों वाहनों के कागजातों की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए कोटालपोखर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...