नई दिल्ली, जून 18 -- केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में एक साल से भी ज्यादा का समय बचा है लेकिन इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों को दो बार महंगाई भत्ता का तोहफा मिलने की उम्मीद है। इसमें से एक बार महंगाई भत्ता जुलाई से दिसंबर तक की अवधि के लिए होगा।कब तक होगा ऐलान? अब तक के पैटर्न को देखें तो सरकार जुलाई से दिसंबर अवधि के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान सितंबर या अक्टूबर तक करती है। खासतौर पर नवरात्रि के दौरान सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को राहत देती है। अब इस बार देखना अहम है कि कब तक ऐलान होता है। बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर साल में 2 बार भत्ते में बढ़ोतरी होती है। पहली बढ़ोतरी जनवरी से जून छमाही के लिए तो दूसरी बढ़ोतरी जुलाई से दिसंब...