रुडकी, फरवरी 2 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बिनारसी में हुए खौफनाक दोहरे हत्याकांड के बाद सोमवार को पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। बिनारसी गांव छावनी में तब्दील नजर आई। चारों तरफ पुलिस फोर्स के अलावा कोई नजर नहीं आया। पूरे दिन लोग अपने घरों में दुबके रहे। कई लोगों ने अपनों बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा। इस गांव में रविवार को रविदास जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था। पुरानी रंजिश को लेकर यहां दो पक्षों में बवाल हो गया। पथराव के बाद यहां गोली चलाने और लाठी डंडों से किए गए हमले में दो लोगों आनंद और मांगेराम की हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में और बवाल हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के घरों में आग तक लगा दी। इधर, इस घटना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेते हुए माहौल ...