प्रयागराज, सितम्बर 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाए जाने की खबरों ने प्रयागराज के थोक कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि छोटे दुकानदारों का कहना है कि इससे उनके कारोबार पर खास असर नहीं पड़ेगा। किराना व्यापारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि छोटे दुकानों पर ज्यादातर ग्राहक 100 से 500 रुपये तक का सामान लेते हैं। ऐसे में दो हजार रुपये की सीमा से उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा。 यह भी पढ़ें- UPI: बैंकों को सरकार का निर्देश, व्यापारी ग्राहकों पर न डाल सकें नए चार्ज का बोझछोटे दुकानदारों की चिंता वहीं, चौक के थोक व्यापारियों का कहना है कि यदि बड़े यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाया गया तो वे यूपीआई से भुगतान लेना बंद करने पर मजबूर हो सकते हैं। थोक विक्रेता राजेंद्र ने कहा कि बड़े लेनदेन में शुल्...