नोएडा, अप्रैल 12 -- अच्छी खबर श्री राधा स्काई पार्क का काम शुरू, लंबे समय से रुकी हाउसिंग परियोजना का काम चार साल में पूरा होगाग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रुप हाउसिंग परियोजना श्री राधा स्काई पार्क के 2064 खरीदारों को फ्लैट मिलने की उम्मीद जगी है। पिछले सात सालों से रुकी पड़ी इस परियोजना का काम शुरू कर दिया गया है। सह विकासकर्ता के रूप में इस परियोजना को हवेलिया समूह पूरा करेगा।करीब 770 करोड़ की लागत से फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना को साढ़े तीन से चार सालों में पूरा करने का लक्ष्य है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी में श्री राधा स्काई पार्क हाउसिंग सोसाइटी के लिए प्राधिकरण द्वारा श्री ग्रुप को आवंटित 7.8 एकड़ भूखंड पर वर्ष 2017 में निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। बजट की कमी और अन्य वजह से वर्ष 2019 मे...