मुजफ्फरपुर, मार्च 3 -- मुरौल/सकरा। सकरा थाना क्षेत्र की मीरपुर पंचायत के साइकिल चौक मोहनपुर स्थित मुर्गी फार्म के निकट से पुलिस ने मिट्टी के अंदर छुपाकर रखी दो हजार लीटर विदेशी शराब बरामद की है। डीएसपी पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करों की पहचान की जा रही है। इधर, रेपुरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 35 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। वहीं एक तस्कर को हिरासत में लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...