प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश सरकार के श्रमिकों के न्यूतम वेतन में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद श्रम विभाग ने मंडल के चारों जिलों के न्यूनतम वेतन की सूची जारी कर दी है। प्रयागराज में कुशल श्रमिकों के पारिश्रमिक में 2084.63 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जबकि कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में 1283.63 रुपये की मासिक वृद्धि की सूची जारी की गई।श्रमिकों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। अकुशल, अर्द्ध कुशल और कुशल। उपायुक्त श्रम सुमित कुमार ने बताया कि प्रयागराज में अकुशल श्रमिकों का मूल वेतन और महंगाई भत्ता 13006 रुपये हो गया है जबकि पहले यह 11313.65 रुपये था। इसमें बढ़ोतरी 1692.35 रुपये की हुई है। वहीं अर्द्ध कुशल श्रमिकों का मूल वेतन और महंगाई भत्ता अब 14306 रुपये प्रतिमाह हो गया है। जबकि पहले यह 12445 था। इसमें 1...