गिरडीह, सितम्बर 20 -- गिरिडीह। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर कारोबारियों ने अब इसकी सीमा को लेकर सवाल उठाए हैं। कारोबारियों का कहना है कि दो हजार रुपये की सीमा आज के बाजार के हिसाब से काफी कम है। कपड़ा, रेस्टोरेंट, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई दुकानों पर ग्राहकों का भुगतान दो हजार रुपये से अधिक होता है। ऐसे में शुल्क की सीमा बढ़ाकर कम से कम 20 हजार रुपये किए जाने से मध्यम वर्ग के कारोबारियों को राहत मिल सकती है। कारोबारियों के अनुसार छोटे कारोबिरयों पर इसका प्रभाव सीमित रहेगा, लेकिन मध्यम वर्ग के दुकानदारों के लिए सीमा बढ़ाना जरूरी है। वहीं कुछ कारोबारियों ने 0.4 प्रतिशत एमडीआर को व्यापारियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया। कहा कि कम मुनाफे में कारोबार कर रहे दुकानदारों के लिए नया शुल्क परेशानी बढ़ाएगा और इसका असर आगे चलकर...