भागलपुर, मार्च 10 -- प्रखंड के चंदेरी, राजापुर और अन्य मौजाओं में कतरिया नदी पर फोरलेन सड़क निर्माण के कारण तकनीकी खामियों से पानी का निकास रुक गया है, जिससे लगभग 2000 एकड़ कृषि योग्य भूमि में पानी फैल गया है। किसानों को भारी परेशानी हो रही है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने जांच के बाद सड़क निर्माण कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है। सबौर अंचल के चंदेरी, राजापुर, बहियार सहित अन्य मौजाओं में करीब 2000 एकड़ कृषि योग्य भूमि में पानी भर जाने से किसान मुश्किल में हैं। किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की शिकायत पर सोमवार को सबौर प्रखंड कृषि पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ जांच के लिए पहुंचे। जांच में पाया गया कि कतरिया नदी पर ऊंचा निर्माण कार्य और मिट्टी भराई के कारण पानी का निकास ठीक से नहीं हो पा रहा है। इससे पानी धीरे-धीरे खेतों की ओर फैल रहा है और आधा ...