फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर के गंगादरवाजा स्थित टाउन फर्स्ट फीडर से जुड़े कूंचा मोहल्ले के हजारों वाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी की दस्तक के बीच बिजली विभाग ने क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने की तैयारी पूरी कर ली है। यह भी पढ़ें- ढाई सौ केवीए ट्रांसफॉर्मर लगाने की कवायद शुरू, व्यापारी उत्साहितनया ट्रांसफार्मर लगने जा रहा है मोहल्ले में बिजली आपूर्ति के सुधार के लिए 100 केवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। वर्तमान में इस क्षेत्र के लगभग दो हजार उपभोक्ताओं को 400, 250 और 100 केवीए के तीन ट्रांसफार्मरों से सप्लाई दी जा रही है। आबादी और बढ़ते तापमान के कारण इन ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड बढ़ गया था। नतीजतन, आए दिन फाल्ट और ट्रिपिंग के कारण घ...