बाराबंकी, मई 28 -- कोठी। थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब नौ बजे अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहले हादसा क्षेत्र के मदारपुर चौराहे पर हुआ। जब अकबरपुर गांव निवासी साइकिल सवार रामसिंह पुत्र दृगपाल मदारपुर चौराहे स्थित दूध डेरी पर जा रहे थे। तभी कोठी तरफ से पहुंची तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार प्रांशु पुत्र रमेश निवासी कनावापुर व विकास पुत्र मायाराम निवासी सरायमीर की टक्कर हो गई। तीनों लोग सड़क पर गिर कर घायल हो गए। जहां राम सिंह की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वही दूसरा हादसा क्षेत्र केसरगंज सिद्धौर मार्ग स्थित अरूई गांव के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें आकाश नि...