मुंगेर, मार्च 21 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति उजागर होने के तुरंत बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। औचक निरीक्षण में बरमिसया स्वास्थ्य केंद्र और खजुरिया स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अविनाश कुमार ने दोनों केंद्रों के संबंधित चार कर्मियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर ताला लटका मिला और कोई भी कर्मी मौजूद नहीं थे। इलाज कराने पहुंचे मरीजों को निराश लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केंद्र मनमर्जी से खोले और बंद किए जाते हैं। प्रभारी ने बताया कि निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। ----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...