पलामू, अप्रैल 20 -- मेदिनीनगर। 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पलामू के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक हासिल किया। इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता झारखंड स्टेट एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं बोकारो जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 19 अप्रैल तक एथलेटिक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम-चंदनक्यारी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स कोच मोनू कुमार के नेतृत्व में पलामू से छह सदस्यीय टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शिवानी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो एवं हैमर थ्रो स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर पलामू का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- गोड्डा के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जीते कई पदक आकांक्षा कुमारी...