फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- फतेहपुर। यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के चलते मंडल स्तर पर दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह दोनो स्पेशल ट्रेनें कानपुर सेंट्रल न जाकर गोविंदपुरी से संचालित होंगी। जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 02417/02418 प्रयागराज-नई दिल्ली का संचालन अप में शनिवार व सोमवार को करवाया जाएगा। जबकि डाउन में रविवार व मंगलवार को संचालित होगी। जबकि गाड़ी संख्या 02275/02276 प्रयागराज-नई दिल्ली विशेष गाड़ी का संचालन प्रयागराज से रविवार व नई दिल्ली से सोमवार को कराया जाएगा। जो फतेहपुर में दो-दो मिनट का ठहराव लेकर संचालित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...