मुरादाबाद, अगस्त 29 -- त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली कई विशेष ट्रेनों में कोच बढ़ाए हैं। रविवार को अयोध्या कैंट से आनंद विहार और वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दो वन-वे आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही चार अन्य विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है। गाड़ी संख्या 04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल 30 अगस्त को अयोध्या कैंट से शाम 6:20 बजे रवाना होगी। यह रात 2:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 2:50 बजे रवाना होकर सुबह छह बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04217 वाराणसी-नई दिल्ली वाराणसी से दोपहर 3:40 बजे चलेगी और रात तीन बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से 3:10 बजे रवाना होकर सुबह 6:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- यात्रियो...