दरभंगा, अप्रैल 5 -- कमतौल। जाले थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से बाइक चोरी के मामले सामने आए हैं। पकटोला निवासी गौरव कुमार तथा बसंत गांव निवासी सोनू कुमार की बाइक घर के बाहर से चोरों ने चुरा ली। दोनों घटनाएं एक अप्रैल की रात की बताई जा रही हैं। पीड़ितों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का सुराग नहीं मिलने पर जाले थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...