आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के दो स्थानों पर हुई पुलिस मुठभेड़ में हत्या आरोपी सहित दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक बररामद किया। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कप्तानगंज और देवगांव कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह मुठभेड़ हुई।कप्तानगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश शनिवार की सुबह क्षेत्र के देउरपुर बाजार के पास में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की। हत्या आरोपी राजू निषाद जफरामऊ गांव में बाग के पास एक खंडहर मकान में छिपा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेरा बंदी कर दी। पुलिस से घिरने पर आरोपी ने पुलिस पर फायर शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई कार्रवाई में दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश राजू निषाद निवासी पियरिय...