आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर बीते 12 घंटे में दो स्थानों पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से दो बदमाश घायल हो गए। बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, चोरी के 6.5 लाख रुपये के जेवर, नकदी आदि बरामद हुए। दोनों बदमाशों के दाए पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहानागंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र शनिवार की रात में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की चक्रपानपुर मेडिकल कालेज में चोरी की घटना में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह का एक सदस्य क्षेत्र में है। यह भी पढ़ें- दो स्थानों पर मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल सुहेलदेव विश्वविद्यालय में चोरी योजना के लिए रेकी करने आया है। शुम्भी बाजार से पैदल एफसीआई गोदाम की ओर जा रहा है। सूचना मिलने पर थानाध्यक...