बुलंदशहर, मार्च 2 -- जहांगीरपुर कस्बा निवासी अंकित अपनी पत्नी सरिता और बेटे रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार शाम खुर्जा आ रहा था। जब वह खुर्जा मार्ग पर गांव गोठनी के निकट पहुंचा, तो इसी दौरान उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनका पुत्र घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचित करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने सरिता और रोहित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। उधर दूसरी तरफ जंक्शन मार्ग पर सड़क पार करते समय वीरवती निवासी पंचवटी कालोनी को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद आरोपी चालक बाइक लेकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...