औरैया, अप्रैल 22 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से गेहूं का भूसा और अवशेष जलकर राख हो गए। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत छछून्द के मजरा नगला दीन में दोपहर करीब 12 बजे अचानक खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें पास के गपकापुर गांव तक पहुंच गईं। आग फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। किसानों और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग पर नियंत्रण नहीं हो सका। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग से नगला दीन निवासी ...