रुद्रपुर, जून 15 -- खटीमा। क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। दोनों मामलों में फायर स्टेशन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शनिवार देर रात डिग्री कॉलेज रोड स्थित बीएसएनल एक्सचेंज एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन द्वितीय अधिकारी लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में फायर यूनिट मौके पर पहुंची और बमुश्किल पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझा दिया। वहीं सोमवार तड़के सुबह पकड़िया बंगाली कॉलोनी में हुई। राकेश शुक्ला के टिनशेड में संचालित टेंट हाउस के गोदाम में विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग से गोदाम में रखा टेंट हाउस का सामान जलने लगा। सूचना पर फायर स्टेशन की टीम प्रभारी लक्ष्मण सिंह नेगी के नेतृत्व में मौके पर...