शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- खुटार। नगर और आसपास के क्षेत्र में दो दुकानों पर चोरी का प्रयास सामने आया है। सराफा दुकान में घुसे चोर ताले तोड़ने की कोशिश के बावजूद असफल रहे, जबकि दूसरी दुकान में भी हाथ साफ करने का प्रयास किया गया। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। मोहल्ला सरोजनीनगर निवासी सभासद विनय गुप्ता की रामपुर कलां में सराफा दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान के बाहर लगे बल्ब को हटाकर अंधेरा किया और ताले तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। गुरुवार सुबह दुकान पहुंचने पर सामान बिखरा मिला। वहीं पास में लक्ष्मी डेयरी मिल्क सेंटर पर भी चोरी का प्रयास हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.