एटा, अप्रैल 18 -- तहसील अलीगंज क्षेत्र की टीम ने दो विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तक का संचालन न होने पर नोटिस जारी किया है। नोटिस में विद्यालय प्रधानाचार्य से तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। शनिवार को अलीगंज तहसील टीम में शामिल प्रधानाध्यापक क्षेत्रपाल सिंह, डा. चिंतामणि वशिष्ठ, प्रभारी प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार एवं पटल प्रभारी प्रदीप कुमार ने निरीक्षण किया। शनिवार को टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में 9 से 12वीं तक एनसीईआरटी की पुस्तक का संचालन होना पाया गया। निरीक्षण में छात्रों ने बताया कि जूनियर सेक्शन की पुस्तकें विद्यालय से बेची जा रही हैं। राजू बुक स्टोर पर मिले अभिभावक अजय पांडेय ने बताया कि 6 और 6 का कोर्स विद्यालय से उपलब्ध कराया जा रहा है। उसकी कीमत 7300 रुपये, ड्रेस की कीमत 1000 से 1200 रुपये त...