गाजीपुर, अप्रैल 5 -- गाजीपुर। जिले के मोहम्मदाबाद, कासिमाबाद, बहादुरगंज और अटवा मोड़ पर शनिवार को परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत 41 स्कूल और 126 वाहन व्हीकल पोर्टल पीएएफ पर ऑनबोर्ड किए गए। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अप्रैल से लागू नए सुरक्षा मानकों के तहत अभियान को तेज किया गया। शहर के विभिन्न स्कूल संचालकों को यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई और उनका डेटा पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया गया। अभियान के दौरान दो वाहन सीज किए गए और 16 वाहनों का चालान किया गया। आरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहन अब स्कूल वाहन के रूप में संचालित नहीं किए जा सकते। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर ...