पटना, फरवरी 7 -- राज्य के दो सौ से अधिक प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। राज्य में प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने के लिए 240 प्रखंडों में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन और 59 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के साथ ही आवासीय परिसर भवन का निर्माण किया जाना है। शनिवार को भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि शेष प्रखंडों में भवनों के निर्माण के लिए निविदा जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी तरीके से निविदा की प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही शेष प्रखंडों में भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भवनों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यालय स्तर से लगातार समीक्षा और निगरानी की जा रही है। सचिव ने कहा कि इन सभी भवनों का निर्माण उच्च गुणव...