नोएडा, फरवरी 17 -- ग्रेटर नोएडा। निर्माण गतिविधियों से जुड़े श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर जांच शिविर का आयोजन किया गया। ज़ेटा-1 स्थित एसकेए डेस्टिनी वन परिसर में एसकेए ग्रुप द्वारा आयोजित इस शिविर में करीब 200 कर्मचारियों और साइट पर काम करने वाले श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, बीएमआई माप और बेसिक पैथोलॉजी जांच की गई। डॉक्टर प्रकृति झा और अन्य डॉक्टरों ने श्रमिकों को नियमित जांच कराने और सेहत का ध्यान रखने की सलाह भी दी। कंपनी की ओर से बताया गया कि निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों का स्वास्थ्य बेहतर रहना जरूरी है। एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा ने कहा, किसी भी परियोजना की ताकत उसकी कार्यबल होती है। श्रमिकों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। यह हेल्थ कैंप जिम्मेदार विकास...