रुडकी, जुलाई 2 -- रुड़की, संवाददाता। सीआईयू रुड़की और मंगलौर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार किया। ऑपरेशन प्रहार के तहत टीम ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 200 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मौके पर करीब आठ सौ लीटर कच्चा लाहन नष्ट कर अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया गया है। यह भी पढ़ें- रजौन कला में 100 क्विंटल जावा महुआ नष्ट, 200 लीटर देसी शराब जब्तपुलिस कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवान महर के नेतृत्व में मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की टीम ने बुधवार की रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। सीआईयू की टीम की सटीक सूचना के चलते अवैध शराब का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ और कारोबारियों को ...