बाराबंकी, फरवरी 17 -- बाराबंकी। पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को जनपद स्तरीय पीएम श्री वार्षिकोत्सव, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विधाओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दो मीटर दौड़ में बालक वर्ग में मृदुल व बालिका वर्ग में आराध्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए नवीन कुमार पाठक द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में निक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में राजेंद्र शर्मा प्रथम रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में आराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मृदुल सिंह प्रथम रहे। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 400 मी...