धनबाद, फरवरी 27 -- धनबाद। राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत जिले के सरकारी स्कूलों के कक्षा छह से आठवीं तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 200 छात्र-छात्राओं को देवघर एम्स, मसानजोर, मलूटी समेत अन्य ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण कराया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद की ओर से इस संबंध में आवश्यक तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...