गाजीपुर, जनवरी 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अह्वान पर विकसित भारत रोजगार आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण एक्ट सहित अन्य 15 मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सरजू पाण्डेय पार्क में धरना प्रदर्शन किया। मनरेगा एक्ट को पुराने रूप में बहाल करना, खेत मजदूरों को 200 दिन काम, 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने और भाकपा माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव एवं जीरा भारती को बिना शर्त रिहा करने की मांग किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। योगेंद्र भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों के हकों के खिलाफ लगातार कानून बना रही है। मनरेगा कानून को बदल कर नया कानून बनाकर उसे कमजोर कर दिया गया। सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर प्रताड़ित करते हुए जेल भेज दिया जा रहा है। 44 श्रम क...