रांची, मार्च 6 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। विधायक सुरेश कुमार बैठा ने शुक्रवार को मुरुपिरी में दो सौ केबीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। यहां के लोग पिछले लगभग एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर थे। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना पर विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इसे बदलवाया। मौके पर विधायक ने कहा की परीक्षा का सीजन चल रहा है। ऐसे में बिजली विभाग जहां भी ट्रांसफार्मर जलता है, उसे 24 घंटे में बदल दें ऐसी व्यवस्था बनाने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बाड़े हार, सुखदेव यादव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...