रुडकी, अप्रैल 2 -- पुलिस ने अकबरपुर ढाढेकी के खेतों में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक संजय पूनिया और वीरपाल सिंह नेगी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि अकबरपुर ढाढेकी के खेतों में कुछ लोग प्रतिबंधित पशु का कटान कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाहिद के ट्यूबवेल के पास घेराबंदी की। पुलिस को आता देख मौके पर मौजूद पांच संदिग्ध गन्ने के खेतों में फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 200 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.