गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने को लेकर नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों ने खांडसा मंडी में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने करीब दो सौ किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त किया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले कई दुकानदारों के मौके पर ही चालान किए। प्रदूषण नियंत्रक विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा तंवर ने बताया कि खांडसा मंडी में चलाए गए इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक के अवैध उपयोग पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। नियम तोड़ने वालों पर मौके पर ही चालान किए गए। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया, ताकि वे पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं। एसडीओ आशीष ने बताया कि इस अ...