औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- रफीगंज प्रखंड से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित पचार पहाड़ न सिर्फ आस्था का केंद्र है बल्कि घूमने की एक प्रमुख जगह है। दो सौ एकड़ में फैले इस पचार पहाड़ पर विभिन्न मौकों पर मेले का आयोजन होता है। इस स्थल का वह विकास नहीं हो सका, जो होना चाहिए था। शौचालय, पेयजल जैसी सुविधाएं यहां विकसित नहीं हो सकीं। सौंदर्यीकरण के नाम पर भी यहां कोई काम नहीं कराया जा सका है। विभिन्न मौकों पर यह हजारों लोग जमा होते हैं। रफीगंज के कासमा पथ में पचार पहाड़ी स्थित है जो करीब दो सौ एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर दर्जनों गुफाएं हैं जिसे देखने के लिए लोग पहुंचते रहते हैं। पचार पहाड़ पर सर्वधर्म स्थल है और यहां पर उपरी हिस्से पर हनुमान मंदिर वहीं थोड़ी दूरी पर लहंगा वीर बाबा जैन धर्मस्थल है। यहां एक मजार भी है। स्थानीय लोग इसकी देखरेख करते है...