धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद से दो अप्रैल से धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस नियमित ट्रेन बनकर चलेगी। एक अप्रैल से ट्रेन भुवनेश्वर से नियमित हो जाएगी। इस संबंध में ईसीओआर ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। नियमित होते ही स्पेशल की तुलना में ट्रेन को धनबाद से भुवनेश्वर पहुंचने में आधा घंटा का समय अधिक लगेगा। धनबाद से एक अप्रैल तक ट्रेन स्पेशल के रूप में चलेगी। भुवनेश्वर से 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस को एक अप्रैल की रात 8.25 बजे रवाना किया जाएगा। पहले दिन ट्रेन का उद्घाटन होगा। यह कटक, राउरकेला, रांची, बोकारो, चंद्रपुरा होते हुए सुबह 11 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस दो अप्रैल से प्रतिदिन शाम चार बजे धनबाद से खुलेगी और अगले दिन सुबह 8.15 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल सुबह 7....